Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

तोता पाठ पढ़ाए,मन की बात सुनाए|

तोता पाठ पढ़ाए,मन की बात सुनाए|

डॉ. मेधाव्रत शर्मा, डी•लिट•
(पूर्व यू.प्रोफेसर)

तोता पाठ पढ़ाए,मन की बात सुनाए;क्या कहिए!
नई पौद को चिकनी बातों से भरमाए,क्या कहिए!

            जाल बिछाने में माहिर औ शातिर है सय्याद,
            भोले भाले चिड़ियों को बेबाक फँसाए,क्या कहिए!

संविधान अक्षयवट जिसकी जड़ है ता पाताल,
तानाशाही जिसे उखाड़ने को अकुलाए,क्या कहिए!
            नेहरू-फोबिया ने तकरीरी हकलाहट है ढाई,
            काँव-काँव कर कागा पिक की हँसी उड़ाए,क्या कहिए!
 
गंगा-जमनी संस्कृति की सुन्दरता है नायाब,
जिसे नेस्त करने की खातिर वो पगलाए,क्या कहिए!
            धर्म नुमाइश की न चीज है,धर्म साधना का प्रतिमान,
            गली-गली में पागल सत्ता धूल उड़ाए,क्या कहिए!

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ