Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पटना जीपीओ में भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर पर विशेष आवरण का विमोचन

पटना जीपीओ में भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर पर विशेष आवरण का विमोचन

पटना, 14.02.2025 – भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर, पटना की रजत जयंती के अवसर पर पटना जीपीओ के फिलेटली ब्यूरो में एक विशेष आवरण (स्पेशल कवर) का भव्य विमोचन किया गया। यह आयोजन संस्था द्वारा दिव्यांगजनों की सेवा और पुनर्वास के क्षेत्र में किए गए 25 वर्षों के समर्पित योगदान को सम्मानित करने के लिए किया गया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ माननीय विधायक श्री संजीव चौरसिया, माननीय विधायक श्री श्याम रजक, श्री सुनील आनंद, न्यायाधीश डॉ. एस. एस. झा, प्रो. किरण घई सिन्हा, श्री प्रदीप जैन प्रसिद्ध फिलेटलिस्ट जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस संस्थान के महासचिव पद्मश्री बिमल जैन, चेयरमैन देशबंधु गुप्ता जी एवं बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित हस्तियों ने कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाया |
मुख्य अतिथि श्री गंगा प्रसाद ने इस अवसर पर कहा, "भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर ने न केवल चिकित्सा सहायता प्रदान की है, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कार्य किया है। यह विशेष आवरण संस्था के उल्लेखनीय कार्यों का प्रतीक है।"
मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पवन कुमार (निदेशक, मुख्यालय) ने कहा कि; भारत विकास विकलांग न्यास के तत्वावधान में संचालित इस अस्पताल और रिसर्च सेंटर का उद्देश्य "पीड़ित मानवता की सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है" के सिद्धांत पर आधारित है। पद्मश्री विमल जैन ने कहा कि; इस संस्था ने "21वीं सदी का बिहार – दिव्यांगता मुक्त बिहार" के संकल्प के साथ कार्य करते हुए हजारों दिव्यांगजनों के जीवन को संवारने का कार्य किया है।
श्री रंजय कुमार सिंह, मुख्य डाकपाल, पटना जीपीओ, ने मीडिया को सम्बोधन में कहा कि; 1999 में स्थापित भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर, पटना ने दिव्यांगजनों के पुनर्वास, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, चिकित्सा अनुसंधान और जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम में, श्री मुकेश कुमार, उप मुख्य डाकपाल (प्रशासन), पटना जीपीओ; श्रीमती कुमारी सरिता, उप मुख्य डाकपाल (मेल व खजाना), पटना जीपीओ भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मशहूर फिलेटलिस्ट और मीडिया बंधुओं के साथ आमजन उपस्थित रहे और इस प्रयास को सराहा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ