Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारतीय जन क्रान्ति दल ने समर्थन दिया चाणक्य विकास मोर्चा को |

भारतीय जन क्रान्ति दल ने समर्थन दिया चाणक्य विकास मोर्चा को |

भारतीय जन क्रान्ति दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश चौवे ने बतया कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई | बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि १२ अप्रैल २०२० को पटना के गाँधी मैदान में चाणक्य विकास मोर्चा के द्वारा आयोजित होने वाले ब्राह्मण महाकुम्भ का समर्थन करती है और साथ ही यह भी आश्वश्त करती है चाणक्य विकास मोर्चा के जितने भी सदस्य सक्रिय राजनीत में भागीदारी रखना चाहें उनका हमारी पार्टी स्वागत करती है और चाणक्य विकास मोर्चा के जो भी युवक  चुनाव में भागीदारी निभाना चाहते है वैसे लोगों को हमारी पार्टी आगामी चुनाव में टिकट देना सुनिश्चित करती है | इस बात का पत्र चाणक्य विकास मोर्चा के संयोजक श्री ब्रजेश मिश्र को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भोला झा ने सुपुर्द किया | इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश दत्त मिश्र, राष्टीय कोषाध्यक्ष राजीव झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश चौवे, राष्ट्रीय सदस्य संजय पाठक, नीरज पाठक, प्रभाकर चौवे, मुकेश कुमार पाठक, ब्रजेश शुक्ला एवं ब्रजेश मिश्र भी उपस्थित थें |