Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को किया अगवा, जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से कर दी हत्या

बिहार के मुंगेर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। घटना हवेली खड़गपुर प्रखंड क बघेल गांव की है। घटनास्थल से एक पर्चा बरामद हुआ है जिसमें पुलिस मुखबिरी का बात लिखी है। मृतकों की पहचान बघेल गांव निवासी बृजलाल टुड्डू और अरुण राय जटारी के रूप में हुई है।

घटनास्थल से नक्सली पर्चा बरामद किया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात 15 से 20 की संख्या में वर्दीधारी नक्सली बघेल गांव पहुंचे। इनमें महिला नक्सली भी शामिल थी। नक्सलियों ने दो लोगों को अगवा कर लिया और अपने साथ जंगल ले गए। शुक्रवार सुबह दोनों का सिर कटा शव बरामद किया गया है। इनमें एक बृजलाल पूर्व नक्सली भी रह चुका है और कुछ साल पहले मुख्य धारा में लौट आया था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

घटना के बाद पुलिस फोर्स इलाके में कैंप कर रही है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 से 20 की संख्या में आए वर्दीधारी नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को अगवा कर लिया और जंगल ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-farmers-kidnapped-and-murdered-by-naxalites-today-in-munger-127498068.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ