सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर बिहार सरकार लगातार आवश्यक कदम उठ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। सरकार इस मामले में पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। यही कारण है कि कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी रेट में लगातार कमी आ रही है।
प्रतिदिन जांच की संख्या बढ़ रही है। रोज दिन डेढ़ लाख से अधिक सैंपल की जांच होने लगी है। रिकवरी रेट में उतरोत्तर सुधार हो रहा है। बिहार का रिकवरी रेट 88.24 प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत से 11 प्रतिशत से भी अधिक है। उनके अनुसार बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। रोजगार सृजन पर सरकार का पूरा ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अबतक 5 लाख 60 हजार 246 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 71 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है।
अबतक जांचे गए 40.22 लाख सैंपल: स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि अबतक 1,30,300 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 16,603 एक्टिव मरीज हैं। अबतक 40,22,766 सैंपल जांचे गए।
16.62 लाख बाढ़पीड़ित परिवारों को अबतक दिए गए 997.52 करोड़ रुपए
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने कहा कि बाढ़पीड़ित 1,333 पंचायतों में आवश्यकता अनुसार 5 कम्युनिटी किचेन चलाए जा रहे हैं। इनमें प्रतिदिन 22,710 लोग भोजन कर रहे हैं। अबतक 16,62,542 परिवारों को 6-6 हजार रुपए (कुल 997.52 करोड़) उनके बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। वहीं एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि अनलॉक-3 की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में 24 घंटे में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 495 वाहन जब्त किए गए। 16.87 लाख जुर्माना वसूला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/continuous-decrease-in-positivity-rate-of-corona-infection-anupam-127693804.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com