
अपराधियाें ने मालसलामी के अब्दुल रहमानपुर घाट के पास जमीन के कारोबार से जुड़े 24 वर्षीय नवीन मेहता उर्फ रवि रंजन की ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसका शव गंगा तट से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। शनिवार सुबह मालसलामी पुलिस को घाट पर शव होने की सूचना स्थानीय लोगों से मिली।
शव के पास अंगूठा का निशान लगा कागज और कुछ अन्य कागजात मिले। इस आधार पर मृतक की पहचान हुई। वह मालसलामी के यमुनापुर मालकचहरी निवासी अमरनाथ महतो का पुत्र था। उसके सिर और चेहरे पर ईंट पत्थर के अलावा तेज हथियार के वार के भी निशान हैं। बदमाशों ने शव काे पानी भरे गड्ढे में डाल दिया था। सिर पानी भरे गड्ढे में था।
हत्या में कई लाेगाें का हाथ: जिस प्रकार से रवि रंजन की हत्या की गई है, उससे स्पष्ट है कि एक से अधिक लोगों का इसमें हाथ है। मृतक रविरंजन भाजपा नेता सूरज मेहता का बहनोई था। सूरज मेहता ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रविरंजन से वीडियो कॉलिंग पर बात हुई। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह घर से बाहर निकल गए।
घर से जाने से पहले बताया कि विनोद के यहां जा रहे हैं। पांच कट्ठा जमीन का मसला फाइनल करना है। इसके बाद रात करीब आठ बजे पत्नी चंदा देवी ने उन्हें कॉल कर बाजार से वापस लौटते वक्त फ्रूटी, सर्फ और अन्य घरेलू सामान लाने के लिए कहा था। रात नौ बजे के बाद उसका मोबाइल स्विचऑफ हो गया। उसी वक्त परिवार के लोग सकते में आ गए।
परिचित पर ही साजिश का शक: मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह ने कहा कि लेन-देन और जमीन विवाद के बिंदु पर छानबीन की जा रही है। पिता अमरनाथ मेहता के बयान पर पुलिस ने एक व्यक्ति को आरोपी बनाया है। रविरंजन को दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि रविरंजन पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था और जमीन से संबंधित कारोबार भी करता था। हत्या की साजिश का शक एक परिचित पर ही है। पुलिस मोबाइल डाटा खंगाल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/a-murder-of-a-land-trader-in-patna-city-after-being-crushed-with-a-brick-and-stone-a-dead-body-in-a-water-filled-pit-a-case-has-been-registered-against-one-127690537.html
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com