Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

किसानों के लिए मुसीबत बन गया खेतों से पराली को हटाना

फसल कटाई के बाद उसके अवशेष को हटाना किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। किसानों का कहना है कि पराली जलाएं तो जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने के साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और इसके बदले में सरकार की तरफ से जुर्माना झेलें। वहीं, पराली न जलाएं तो सही से खेत की जुताई न हो पाने से अगली फसल की बुआई में दिक्कत होती है। धान की फसल पककर तैयार है। इसे काटने के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसानों को कंबाइन हार्वेस्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। यह मशीन एक फीट ऊपर से फसलों की कटाई करती है। इससे काफी अवशेष खेतों में छूट जाता है। अगली फसल की बुआई के खातिर खेतों की सही से जुताई कराने के लिए किसान पहले अवशेष को जला देते थे, लेकिन इससे किसानों के मित्र कहे जाने वाले कीटों के नष्ट होने के साथ पर्यावरण को काफी क्षति पहुंचती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Removal of straw from fields became a problem for farmers


source https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/removal-of-straw-from-fields-became-a-problem-for-farmers-127984816.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ