Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जानिये मई 2021 माह के कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में|

श्री गणेशाय नमः।

जानिये मई 2021 माह के कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में|

लेखक रवि शेखर सिन्हा उर्फ आचार्य मनमोहन।
, ज्योतिष मार्तंड, जन्म कुंडली विशेषज्ञ।

नमः शिवाय।

मैं आप सभी को और आप सबके हृदय में विराजमान ईश्वर को प्रणाम करता हूं और धन्यवाद करता हूं।

आइए जानते हैं मई 2021 के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में।

·        1 मई शनिवार   मजदूर दिवस है।

·        2 मई रविवार  विश्व हास्य दिवस है। इस दिन उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए और शारीरिक एवं मानसिक तनाव को कम करने के लिए खूब हंसिएऔर दूसरों को भी हंसाइए।

·        7 मई शुक्रवार को वरुथिनी एकादशी का व्रत होगा। श्री वल्लभाचार्य महाराज की जयंती मनाई जाएगी। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भी जयंती है।

·        8 मई शनिवार को प्रदोष व्रत होगा।

·        9 मई रविवार को मातृ दिवस है ।अपनी माता,जगत माता और धरती माता को विशेष रूप से धन्यवाद करने का दिन है । मैं इस पावन अवसर पर संसार की सभी माताओं को सादर प्रणाम करता हूं। हे जननी ! तू धन्य है! सिर्फ नारी ही है जो मर्द को जन्म देती है। मैं सभी नारी शक्ति का विशेष आभार प्रकट करता हूं।

·        11 मई मंगलवार को चैत्र अमावस्या है।

·        13 मई गुरुवार को चंद्र दर्शन है।मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार रमजान , ईद उल फितर भी  है।

·        14 मई शुक्रवार को भगवान श्री परशुराम जी की जयंती है। आज के ही दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा।आज के दिन कोई भी शुभ कार्य, स्थिर कार्य ,गृह प्रवेश ,विवाह आदि मांगलिक कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है।आज के दिन सोना, चांदी ,रत्न ,आभूषण ,वस्त्र इत्यादि खरीदना और संग्रह करना अत्यंत शुभ माना जाता है।अखंड सुख सौभाग्य और विशेष पुण्य प्राप्ति के लिए आज के दिन सोना ,चांदी ,वस्त्र ,आभूषण, सत्तू, छाता ,जूता ,पानी का मटका ,सफेद वस्त्र, मिश्री, बताशा और तरबूज के अंदर रुपए, पैसे ,सोना ,चांदी, आभूषण इत्यादि रखकर गुप्त दान किया जाता है। आज से ही बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा प्रारंभ हो जाती है।

·        17 मई सोमवार को आद्य जगतगुरु श्री शंकराचार्य जी की जयंती है।भगवान श्री कृष्ण के परम उपासक श्री सूरदास जी की जयंती भी आज ही है।

·        18 मई मंगलवार को गंगा सप्तमी है।

·        21 मई शुक्रवार को सीता नवमी है।

·        22 मई शनिवार को मोहिनी एकादशी है।

·        24 मई सोमवार को सोम प्रदोष व्रत है।

·        25 मई मंगलवार को भगवान श्री नरसिंह देव जी के जयंती है। आज ही के दिन प्रदोष काल में संध्या बेला में प्रकट होकर श्री नरसिंह भगवान ने हिरण्यकशिपु का वध किया था।

·        26 मई बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा है।इसे वैशाखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन ही भगवान बुद्ध की जयंती है। आज के दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण का स्पर्श दिन में 3:15 पर होगा। ग्रहण का मध्य दिन के 4:49 पर होगा। ग्रहण का मोक्ष अथवा समापन शाम को 6:23 पर होगा। इससे ग्रस्त उदित ग्रहण के नाम से जाना जाता है।ग्रहण काल में सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। भारतीय मानक समय के अनुसार 26 मई की सुबह 6:15 से ग्रहण का सूतक लग जाएगा। सूतक लग जाने पर मंदिर में प्रवेश ,मूर्ति का स्पर्श करना ,भोजन ,शयन ,मैथुन क्रिया और यात्रा करना वर्जित होता है। बालक ,वृद्ध और रोगी आहार और अवश्य भी ले सकते हैं। दूध, दही, घी ,कच्चे अनाज और तिजोरी में, धन रखने के स्थान पर, पर्स, बटुआ में सूतक लगने से पहले थोड़ी तुलसी और कुछ रख देना चाहिए।ग्रहण के बाद मटके का पानी , जमा पानी बदल कर शुद्ध पानी ले लेना चाहिए। जनेऊ बदल कर पहन लेना चाहिए। सूतक के समय जल पीते समय जल में तुलसी के पत्ते डालकर जल पीना चाहिए। सूतक और ग्रहण काल में पहने हुए वस्त्र को ग्रहण की समाप्ति के बाद धो देना चाहिए। मोक्ष के बाद पूरे घर में गंगाजल या  जल में हल्दी और कपूर मिलाकर जल का छिड़काव करना चाहिए।सूतक काल और ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कुछ भी काटने, छीलने, पीटने और जलाने से बचना चाहिए। ग्रहण काल में ग्रहण का स्पर्श होने पर स्नान करके मंत्रों का जाप सिद्धि साधना वगैरह करना चाहिए। ग्रहण के समापन के बाद पुनः स्नान करके कच्चा अनाज चावल ,हरी सब्जी, आटा, धन, पैसा इत्यादि का स्पर्श करके दान करना चाहिए।

·        27 मई गुरुवार को देवर्षि नारद जी की जयंती है।

·        29 मई शनिवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत है।

·        31 मई सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस है।

·               इति शुभमस्तु।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ