Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आज 18 जून 2021, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

आज 18 जून 2021, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

18 जून 2021, शुक्रवार

पंचांग   

🔅 तिथि  अष्टमी  दिन  04:01:36

🔅 नक्षत्र  उत्तरा फाल्गुनी  दिन 05:55:26

🔅 करण :

           विष्टि  09:26:02

           बव  20:41:29

🔅 पक्ष  शुक्ल 

🔅 योग  व्यतीपात  26:46:03

🔅 वार  शुक्रवार 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय  05:13:46

🔅 चन्द्रोदय  12:26:59 

🔅 चन्द्र राशि  कन्या 

🔅 सूर्यास्त  18:47:41

🔅 चन्द्रास्त  25:04:59 

🔅 ऋतु  ग्रीष्म 

हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत  1943  प्लव

🔅 कलि सम्वत  5123 

🔅 दिन काल  13:57:59 

🔅 विक्रम सम्वत  2078 

🔅 मास अमांत  ज्येष्ठ 

🔅 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ 

शुभ और अशुभ समय   

शुभ समय

🔅 अभिजित  11:54:09 - 12:50:01

अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    08:10:41 - 09:06:33

                    12:50:01 - 13:45:53

🔅 कंटक  13:45:53 - 14:41:45

🔅 यमघण्ट  17:29:21 - 18:25:13

🔅 राहु काल  10:37:20 - 12:22:05

🔅 कुलिक  08:10:41 - 09:06:33

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:37:37 - 16:33:29

🔅 यमगण्ड  15:51:35 - 17:36:20

🔅 गुलिक काल  07:07:50 - 08:52:35

दिशा शूल   

 दिशा शूल  पश्चिम 

चन्द्रबल और ताराबल   

ताराबल

🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती 

चन्द्रबल

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन 

🌹विशेष दूर्वाष्टमी व्रत, मेलाक्षीर भवानी (कश्मीर)। 🌹

पं. प्रेम सागर पाण्डेय्

राशिफल 18 जून 2021, शुक्रवार

मेष (Aries):  आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें।

शुभ रंग  =  फीरोजा़

शुभ अंक  :  6

वृषभ (Tauras):  मन की डवांडोल स्थिति महत्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini): आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्र और मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। इसलिए उसपर संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग  =  हरा

शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे, इसलिए मानसिक बेचैनी हो सकती है। मन में द्विधा होने से महत्वपूर्ण निर्णय टालना पड़ सकता है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद खड़ा होने की संभावना है। लापरवाही स्वास्थ्य खराब कर सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम लेना होगा। मानहानि और धन हानि की संभावना है।

शुभ रंग  :  आसमानी

शुभ अंक  :  7

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। हालांकि हाथ आए अवसर को आप खो न दे इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। बाहर जाने का आयोजन होगा।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :   8

कन्या (Virgo):  नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन में सुख शांति रहेगी। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना होगा।

शुभ रंग  =  फीरोजा़

शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): आज आप ज्ञान गोष्ठि में समय बिताएंगे। नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान की मुलाकात लेंगे। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे और विदेश में बसनेवाले मित्रों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio):  वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

शुभ रंग  =  पींक

शुभ अंक  :  8

धनु (Sagittarius): पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र-परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। बौद्धिक, तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी में लाभ होगा।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn): आज व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। विरोधियों की चाल निष्फल होगी।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णायकता रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा। साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन होने के सम्बंध में कहते हैं।

शुभ रंग  =  फीरोजा़

शुभ अंक  :  3

मीन (Pisces): आपको आज के दिन सावधान रहने की सलाह देते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। धन और मान की हानि होगी। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। स्थावर मिल्कियत के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ