Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बारिश ने रोकी जमशेदपुर शहर की रफ्तार, जनजीवन अस्त व्यस्त

बारिश ने रोकी जमशेदपुर शहर की रफ्तार, जनजीवन अस्त व्यस्त

झारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह से प्राप्त संवाददाता मुकेश कुमार की  खबर
झारखण्ड  जमशेदपुर शहर में मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है। लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश जारी हुइ। देर रात तक बारिश होती रही। इससे स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। वहीं, निचले इलाकों में पानी घुसने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है। लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
बारिश होने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर नहीं पड़ेगा। बारिश रुक-रुक कर लगातार होती रहेगी। इसी रफ्तार से 21 जून तक बारिश होगी। वहीं, 22 व 23 जून को गर्जन के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को शहर में 6.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर के अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

17 जून - 24.1 - 27.1

18 जून - 24.0 - 28.0

19 जून - 30.0 - 25.0

20 जून - 30.0 - 25.0

21 जून - 31.0 - 25.0

22 जून - 31.0 - 25.0

23 जून - 31.0 - 26.0

 

 बारिश ने रोकी शहर की रफ्तार, जनजीवन अस्त व्यस्त

शहर में सुबह से लगातार मूसलाधार बारिश होती रही। इस कारण शहर की रफ्तार रुक गई थी। सड़कों में वाहनों का आना-जाना कम रहा। छाते एवं रेनकोट से खुद काे बचाकर लोग चलते दिखे। बारिश के बावजूद सड़क पर सब्जी बाजार में लोग पहुंचे। कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहर की नालियों में बारिश का पानी सड़कों पर बहता दिखा। नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था। दोपहर तीन बजे से बारिश की रफ्तार तेज हो गई। उसके बाद से देर शाम तक लगातार करीब चार घंटे तक तेज बारिश होती रही। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ