सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.भगवतीशरण मिश्र,आई.ए.एस.(अ.प्रा.) अब हमारे बीच नहीं रहे। कल रात ( 26/08/2021) नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर उनका निधन हो गया। भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, आख्यायिनी साहित्यिक मासिकी के सुधी सम्पादक और शताधिक कृतियों के कृतिकार (डॉ०) भगवतीशरण मिश्र का महाप्रयाण मग-समाज, साहित्य, तन्त्रविद्या और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष (अप्रैल, 2020) में ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी का दिल्ली में ही निधन हो गया था।
महासंघ-परिवार ने इनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संवेदना व्यक्त की है। इनमें सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय, मुख्य संरक्षक श्री ब्रजबिहारी पाण्डेय, आचार्य लक्ष्मीनारायण पांडेय, आचार्य देवनाथ शास्त्री, श्री प्रकाश कुमार मिश्र, प्रवक्ता श्री चंदन मिश्र, स्वामी दिव्यज्ञान मिश्र, आचार्य कृष्ण, श्री संजीव कुमार मिश्र, डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, श्री रवींद्र कुमार मिश्र, डॉ बृज बिहारी पाठक, श्री मनोज कुमार मिश्र, श्री सीताराम पाठक, पंडित मृत्युंजय पाठक, श्री एम. के.मिश्र, संतोष मिश्र, अमरीष पाठक, जीतेश मिश्र के अलावे महासंघ के अन्य पदाधिकारी-गण शामिल थे।
डॉ. भगवती शरण मिश्र जी के निधन से महासंघ-परिवार मर्माहत है। वे अपने पीछे पुत्रों एवं पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान भास्कर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं उन सभी के पुरजन-परिजनों को इस दारुण दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कृपा करें। ॐ शांति।
यह जानकारी मगबन्धु पत्रिका के सम्पादक एवं महासंघ के महासचिव डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने दी।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com