Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राशियों का प्रभाव

राशियों का प्रभाव

ग्रह नक्षत्र प्रभाव दिखाते राशियों में भ्रमण पाते
भिन्न भिन्न भाव जगाते जातक राशि के फल पाते 

चंद्र कब किस राशि बैठा कौन से घर राहु का राज
गुरु की दशा कौन सी मंगल का है कठिन काज

शनि शनै शनै चलाता कर्मफल जग में नर पाता 
रवि तेज प्रगति पथ को हर काम संभव हो जाता

शुक्र केतु बुध की बारी हो प्रभावित राशियां सारी
मीन मेष तुला राशि में सिंह कुंभ कन्या राशि के 

वृश्चिक धनु मकर के मिथुन कर्क वृषभ राशि से 
सभी चमकते भाग्य सितारे बेगाने हो जाते हमारे 

कभी संकट के मेंघ आते रस्ते सब  बंद हो जाते 
तिमिर से हम घिर जाते ग्रह स्वयं असर दिखाते 

भांति भांति असर दिखा राशियां कर्मफल दे जाये
किस्मत उनका साथ दे शुभ कर्मों को जो अपनाएं

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ