दक्षिण अफ्रीका की महिला पुजारी ने भगवान विष्णु पर लिखी पुस्तक
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की एक पंडित लुसी सिगबान ने हिंदू देवता विष्णु के बारे में अहम किताब लिखी है। यह किताब न केवल हिंदुओं, बल्कि अन्य धार्मिक समुदायों के बीच भी पसंद की जा रही है। इस किताब में विष्णु के 1,000 नामों का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है, ताकि इसे दक्षिण अफ्रीकी लोगों और विशेष रूप से उन हिंदू युवाओं के लिए सुलभ बनाया जा सके, जो हिंदी या संस्कृत नहीं पढ़ सकते हैं। सिगबान ने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर ‘विष्णु-1,000 नेम्स’ नामक किताब लिखी है। उन्होंने ‘विष्णु सहस्त्रनाम’ का सात साल तक अध्ययन किया और फिर दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने का फैसला किया। सिगबान ने कहा, ‘2005 में मेरी स्थिति बहुत खराब थी। उस समय मैं एक साल से ज्यादा समय से बिना नौकरी के थी। मेरी कार को बैंक ने वापस ले लिया था। मेरे बेटे निताई और गौरा छोटे थे। यह बहुत कठिन समय था। जैसा कि बुद्धिमान लोगों ने कहा है कि कठिन समय में किसी को ऊपर वाले पर भरोसा रखना चाहिए। सत्यनारायण व्रत कथा से जीवन की चुनौतियों को कम किया जा सकता है।’ भारत में प्रशिक्षित सिगबान जोहानिसबर्ग में हिंदुओं, विशेष रूप से निम्न सामाजिक-आर्थिक समूह के लोगों की काफी सहायता करती हैं। वह विभिन्न पूजाओं से लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादियां और अंत्येष्टि भी कराती हैं।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com