मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मंत्री आवास, एम0एल0ए0 फ्लैट की कार्य प्रगति का लिया जायजा
- निर्माणाधीन बापू टावर का भी किया निरीक्षण
- सौंदर्यीकृत अदालतगंज तालाब में लेजर शो का लिया आनंद
पटना, 05 दिसम्बर 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गर्दनीबाग में निर्माणाधीन मंत्री आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री आवास अच्छा बना है। पूरे परिसर में हरियाली का दृष्य रहे इसको लेकर चहारदीवारी के आसपास पौधे भी लगाये जायें। इस आवास में रहने की सारी सुविधायें हैं। साथ ही परिसर में ही सिक्युरिटी गार्ड एवं स्टाफ के भी रहने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि इसको जल्द से जल्द हैंडओवर करायें।
इसके पष्चात् मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि मई 2022 तक इसे पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करायें। इसके निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू के बारे में हमलोग एक-एक चीजों को नई पीढ़ी को बता सकेंगे। इस परिसर में ग्रीन एरिया भी विकसित करें। उन्होंने कहा कि जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दिखेगा और लोग यहाॅ आकर बापू के बारे में कई अन्य जानकारियाॅ प्राप्त कर सकेंगे।
बापू टावर के निरीक्षण के पष्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एम0एल0ए0 फ्लैट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्देष देते हुये कहा कि 1 से 243 विधानसभा क्षेत्रों की संख्या के अनुसार सभी विधायकों को आवास आवंटित किया जायेगा। इसमें सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध रहेगी। एम0एल0ए0 फ्लैट का निर्माण तेजी से पूर्ण करायें।
एम0एल0ए0 फ्लैट के निरीक्षण के पष्चात् मुख्यमंत्री सौंदर्यीकृत अदालतगंज तालाब पहुॅचे और वहाॅ किये गये पुनर्विकास कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही इसका उद्घाटन हुआ है। मुझे बहुत अच्छा लगा इसलिये मैं आज यहाॅ आया हूॅ। मुख्यमंत्री ने अदालतगंज तालाब परिसर में लेजर शो का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि इस तालाब में स्वच्छ जल की व्यवस्था रखें तथा इसकी मात्रा और बढ़ायें। जो पानी गंदा हो जाता है, उसे बाहर निकालने का इंतजाम करें। परिसर में लोगों के टहलने का इंतजाम करें।
निरीक्षण के दौरान षिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, भवन निर्माण श्री अषोक चैधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त श्री अनिमेश पराशर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com