Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फ्रांस में कोरोना मचा रहा कोहराम, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1 लाख संक्रमित

फ्रांस में कोरोना मचा रहा कोहराम, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 1 लाख संक्रमित 

पेरिस कोरोना का संक्रमण एक बार फिर यूरोप के देशों पर तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन के बाद फ्रांस में भी कोरोना की नई लहर देखने को मिल रही है। फ्रांस में एक दिन में रिकार्ड एक लाख चार हजार 6 सौ ग्यारह नए संक्रमित मिले हैं। यहां कोरोना संक्रमण के 94,124 नए मामले सामने आए थे। फ्रांस में कोरोना की नई लहर के लिए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को जिम्मेदार माना जा रहा है। एक साथ इतनी अधिक संख्या में लोगों के संक्रमित होने से अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है। संक्रमित होने वालों में अधिकतर ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। फ्रांस में कोरोना के 16 हजार से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 3300 मरीज गंभीर रूप से बीमार है। फांस में कोरोना ने 1,22,500 से अधिक लोगों की जान ली है। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ