Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

6 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

6 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

6 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि द्वितीय दिन 09:07:18

🔅 नक्षत्र मूल दिन 08:24:15

🔅 करण :

                तैतिल 16:10:42

                गर 26:34:05

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग गण्ड 20:04:07

🔅 वार सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:45:45

🔅 चन्द्रोदय 09:07:59

🔅 चन्द्र राशि धनु

🔅 सूर्यास्त 17:15:40

🔅 चन्द्रास्त 19:29:00

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1943 प्लव

🔅 कलि सम्वत 5123

🔅 दिन काल 10:24:14

🔅 विक्रम सम्वत 2078

🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:51:04 - 12:32:41

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    12:32:41 - 13:14:18

                    14:37:32 - 15:19:09

🔅 कंटक 09:04:36 - 09:46:13

🔅 यमघण्ट 11:51:04 - 12:32:41

🔅 राहु काल 08:17:47 - 09:35:49

🔅 कुलिक 14:37:32 - 15:19:09

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:27:50 - 11:09:27

🔅 यमगण्ड 10:53:51 - 12:11:53

🔅 गुलिक काल 13:29:55 - 14:47:57

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

6 दिसम्बर 2021, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आपका दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): आज आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और आपके लिए लाभदायी रहेगी। इससे नए संबंधों में सद्भाव बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सूचना देते हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini): भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से संबंध न बनाने की सलाह देते हैं। पानी से दूर रहें। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहें। प्रवास भी टालें।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कर्क (Cancer): आज का दिन प्रफुल्लितता से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। संबंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। प्रवास भी आनंदमय होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है। परिजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। उनका सहयोग मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): आप वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बांध सकेंगे जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ्य और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसका ध्यान रखें। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ होगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह से कर सकेंगे। व्यापार-धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। दूसरों की मदद करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देगी। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। वाद-विवाद टालें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

कुंभ (Aquarius): निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। झगड़े-विवाद से बचें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ