12 जनवरी 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

11 जनवरी 2022, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

13 जनवरी 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग

 गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग!! 
☀ 12 - जनवरी - 2022
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  दशमी  सायं  06:28:04
🔅 नक्षत्र  भरणी  दिन  03:56:14
🔅 करण :
           गर  16:51:22
           वणिज  30:11:55
🔅 पक्ष  शुक्ल  
🔅 योग  साघ्य  11:36:06
🔅 वार  बुधवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  06:44:11
🔅 चन्द्रोदय  13:28:59  
🔅 चन्द्र राशि  मेष - 20:45:44 तक  
🔅 सूर्यास्त  17:16:06
🔅 चन्द्रास्त  27:15:59  
🔅 ऋतु  शिशिर  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1943  प्लव
🔅 कलि सम्वत  5123  
🔅 दिन काल  10:28:13  
🔅 विक्रम सम्वत  2078  
🔅 मास अमांत  पौष  
🔅 मास पूर्णिमांत  पौष  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  कोई नहीं
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त  12:08:30 - 12:50:23
🔅 कंटक  16:19:48 - 17:01:41
🔅 यमघण्ट  09:20:58 - 10:02:51
🔅 राहु काल  12:29:26 - 13:47:58
🔅 कुलिक  12:08:30 - 12:50:23
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  07:57:12 - 08:39:05
🔅 यमगण्ड  08:33:51 - 09:52:23
🔅 गुलिक काल  11:10:55 - 12:29:26
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  उत्तर  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ  
🌹विशेष ~  साम्ब दशमी, सूर्य पूजा (उड़ीसा)। 🌹
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र 
नि:शुल्क परामर्श -  रविवार 
🌹12 जनवरी 2022, बुधवार 🌹
मेष (Aries):  आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर अहम चर्चा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही न हों।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  :  5
वृषभ (Tauras): विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7
मिथुन (Gemini): निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की सूचना देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ तथा रोग उपचार प्रारंभ करना उचित नहीं होगा। क्रोध को संयम में रखें अन्यथा अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3
कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। 
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4
सिंह (Leo): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में देर होगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8
 कन्या (Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने की सूचना देते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधा आएगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3
तुला (Libra): आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगड़े या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।
शुभ रंग  =  आसमानी 
शुभ अंक  :  7
वृश्चिक (Scorpio): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग  =  लाल
शुभ अंक  :  5
धनु (Sagittarius): आपका दिन मिश्र फलदायी है। इस माह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।
शुभ रंग  =  केशरी 
शुभ अंक  :  6
कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़ें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। अकस्मात से दूर रहें और क्रोध पर संयम रखें। धन के खर्च का योग है।
शुभ रंग  =  क्रीम
शुभ अंक  :  2
मीन (Pisces):  आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास-पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  8
मकर (Capricorn): बड़ो के आशीर्वाद से आज आपका प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यवसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि होने का योग है इसलिए संभलकर रहें। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी। मानसिक रूप से शांति मिलेगी।
शुभ रंग  =  हरा
शुभ अंक  :  3

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ