Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अब 30 हजार लोग प्रतिदिन लौट रहे यूक्रेन

अब 30 हजार लोग प्रतिदिन लौट रहे यूक्रेन

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जंग का सोमवार को 54वां दिन है। रूस ने यूक्रेन के लगभग हर शहर पर हमला किया है। लाखों यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। हालांकि अब हालात कुछ बदलते दिख रहे हैं। यूएन ऑफिस फॉर द कॉर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनिटेरियन अफेयर्स के मुताबिक, रोज 30 हजार से ज्यादा लोग यूक्रेन लौट रहे हैं। ये शरणार्थी अब तक पश्चिम यूक्रेन और पड़ोसी देशों में रह रहे थे। रूसी सेना अभी मुख्य रूप से राजधानी कीव और आसपास के कस्बों से वापस जा रही है। इसलिए सबसे ज्यादा यूक्रेनी अभी कीव ही लौट रहे हैं।

दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को रूस के परमाणु हमले को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को रूसी परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए तैयार करने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से 4,869,019 लोग यूक्रेन निवासी देश छोड़ चुके हैं। 2।76 करोड़ यूक्रेन के नागरिक पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, 458,654 लोग हंगरी में प्रवेश कर चुके हैं। 738,862 यूक्रेनियन ने रोमानिया में प्रवेश किया है। रूस ने रविवार को यूक्रेनी सैनिकों को मारियुपोल में हथियार डालने का अल्टीमेटम दिया। यूक्रेनी सेना ने सरेंडर करने से इनकार किया है। यूक्रेन के सैनिक आजोव सागर के किनारे पर एक बड़े स्टील प्लांट में छिपे हैं।

यूक्रेन की एयरफोर्स का दावा है उसने बीते रोज रूस के 3 हेलिकॉप्टर, एक हवाई जहाज मार गिराया। यूक्रेन की सेना का कहना है कि उसने पिछले 24 घंटों में डोनबास में 10 रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया। यूक्रेनी आर्मी के इंटेलिजेंस चीफ कहना है कि पुतिन की तरफ से परमाणु हथियार के इस्तेमाल की संभावना नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्छछ को दिए इंटरव्यू में कहा- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को यूक्रेन का दौरा करना चाहिए, ताकि वो यह महसूस कर सकें रूसी सेना किस तरह उनके लोगों का नरसंहार किया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ