Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जलता हुआ दिखा काला सागर में रूसी युद्धपोत

जलता हुआ दिखा काला सागर में रूसी युद्धपोत

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। बीते दिनों रूस का सबसे बड़ा युद्धपोत मोस्कवा एक विस्फोट में तबाह हो गया था। काला सागर में तैनात रूसी युद्धपोत मोस्कवा ‘गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त’ होने के बाद डूब गया है। इस वॉरशिप के डूबने से पहले की कुछ तस्वीरें और एक 3 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने युद्धक जहाज मोस्कवा के डूबने की बात से रूस भी सहमत है लेकिन यूक्रेन रूसी युद्धपोत के डूबने के पीछे जिन वजहों का दावा कर रहा है, रूस ने उन दावों से मतभेद जताया है। यूक्रेन का दावा है कि काला सागर में उसने नैपच्यून मिसाइल से रूसी युद्धक जहाज मोस्कवा पर हमला किया था। इस हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद मोस्कवा ने जलसमाधि ले ली है। वहीं, रूस का कहना है कि मोस्कवा जहाज पर रखे गए गोला-बारूद में आग लगने की वजह से उसे नुकसान पहुंचा और यही घटना काला सागर में इस युद्धपोत के डूबने का कारण बनी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूसी नौसेना के इस युद्धक जहाज पर 510 नौसैनिक तैनात थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ