जुमले क्या होते है।
किसी बात को कोई
कितना सुन सकता है।
और उसकी भावनाओं में
कब तक वाह सकता है।
पर जब मालूम पड़ेगा की
ये सब तो एक छलावा था।
और अपने फायदे के लिए
जनता को फसाया था।।
समझो आम इंसानो को
वो कैसा जीवन जीते है।
और क्या क्या उन लोगों की
जरूरतें आम होती है।
इन्हीं सब बातों का वो
विशेषज्ञो से पता करवाते है।
फिर उन्हीं बातों को वो
अपना हथियार बनाते है।।
बेचारी भोली-भाली जनता
इनके जाल में फस जाती है।
फिर जीतकर जंग ऐसे लोग
उन बातों को जुमले बताते है।
और झूठ के बल पर ये
सत्ता पर बैठ जाते है।
और देश व देशवासियों को
चारों तरफ से लूटते है।।
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबईहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com