आईएमएफ से मदद लेगा श्रीलंका
कोलंबो। श्रीलंका 1948 के बाद सबसे बड़ी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इकोनॉमी बिगड़ने के साथ ही डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये की कीमत में तेजी से गिरावट आई है। देश पर विदेशी कर्ज लगातार बढ़ रहा है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ से कर्ज मांगेगा। इसके साथ ही श्रीलंका ने एशियन डेवलपमेंट बैंक और वल्र्ड बैंक से भी कर्ज लेने की तैयारी कर ली है। आईएमएफ से इस बारे में बात करने के लिए वित्तीय विशेषज्ञों की 3 मेंबर वाली सलाहकार समिति बनाई है। इस कमेटी में सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के पूर्व गवर्नर इंद्रजीत कुमारस्वामी को शामिल किया गया है। कमेटी से कर्ज संकट को दूर करने के उपाय सुझाने को भी कहा गया है। इस बीच एशियाई डेवलपमेंट बैंक ने 2022 में श्रीलंका की आर्थिक वृद्धि में 2.5 फीसद के मामूली सुधार का अनुमान जताया है। राजपक्षे सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शनों के बीच पूर्व मंत्री और सांसद चंपिका राणावाका ने गुरुवार को कहा कि राजपक्षे परिवार ने देश को खूब लूटा है। 2004 से 2014 तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 19 अरब अमेरिकी डॉलर का गबन किया। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों से भारी मात्रा में पैसा ले लिया था और उसे समय पर चुकाया नहीं। अब इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। श्रीलंका में ऐसा संकट पहली बार आया है। राजपक्षे सरकार के खिलाफ देश में जनता का विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को गोटबाया सरकार के मंत्री जॉनसन फर्नांडो के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बच्चे और विशेष रूप से शिक्षित युवा जुड़े। श्रीलंका में हालात बिगड़ने के बाद भारत लगातार अपने पड़ोसी देश की सहायता कर रहा है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com