Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चौहान आरती सिंह हुईं अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में सम्मानित

चौहान आरती सिंह हुईं अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में सम्मानित 

 औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की कार्यकारिणी सदस्य चौहान आरती सिंह को अयोध्या में आयोजित श्रीराम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2022 में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु "श्रीराम सम्मान" से सम्मानित किया गया है। सुश्री सिंह ने उक्त संस्था के लिए एक आलेख प्रेषित था जिसका शीर्षक "सर्व श्रेयष्करीं सीता" था, इस आलेख में उन्होंने माता सीता के विविध चारित्रिक गुणों का वर्णन बड़े ही कलात्मक ढंग से किया है। गुणवत्तापूर्ण इस आलेख के आलोक में यह सम्मान इन्हें प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो कि चौहान आरती सिंह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के पुनाबार, सुंदरगंज की रहनेवाली हैं। इनमें काव्य-रचना, गायन, वादन सहित कई सद्गुणों का समावेश है। इनकी इस उपलब्धि पर समकालीन जवाबदेही पत्रिका के संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के महासचिव धनंजय जयपुरी, अधिवक्ता योगेश मिश्रा, कवि कन्हैयालाल मेहरवार कवि नागेंद्र केसरी, जागृति पाठक, मनोज मिश्र सहित सैकड़ों साहित्यानुरागियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ