Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

फ्रांस में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी ने हिजाब को बनाया मुद्दा

फ्रांस में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी ने हिजाब को बनाया मुद्दा

पेरिस। भारत से उठा हिजाब विवाद अब फ्रांस में भी छा गया है। राष्ट्रपति चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन गया है। राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मरीन ले पेन ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आईं, तो हिजाब पहनने वाले मुस्लिमों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ले पेन ने कहा कि उनके कानूनों को भेदभावपूर्ण और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताकर संवैधानिक चुनौती दी जा सकती है। इस तरह की चुनौतियों से बचने के लिए वो जनमत संग्रह का रास्ता अपनाएंगी। ले पेन ने कहा कि जिस तरह गाड़ियों में सीटबेल्ट पहनने को अनिवार्य बनाया गया है, उसी तरह ये फैसला भी लागू किया जाएगा कि मुसलमान सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब न पहनें। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह सीटबेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माना देना पड़ता है, लोगों को ठीक उसी तरह हिजाब पहनने पर जुर्माना देना होगा। मुझे लगता है कि पुलिस इसको लागू करने में सक्षम होगी।’ फ्रांस में इससे पहले स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर पूरा चेहरा ढकने की भी मनाही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ