Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कई देशों के लिए भारत अन्नदाता: पीयूष

कई देशों के लिए भारत अन्नदाता: पीयूष

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में इन्वेस्टोपिया शिखर सम्मेलन और विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। ये सम्मेलन दुबई में हुआ था। भाजपा मुख्यालय में पीयूष गोयल ने अपनी इस यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे अब कई देश भारत से गेहूं की मांग कर रहे हैं और भारतीय किसान दुनिया का पेट भर रहे हैं। पीयूष गोयल ने भाजपा मुख्यालय में कहा कि शिखर सम्मेलन में मिस्र के अर्थव्यवस्था मंत्री मेरे पास बैठे थे। उन्होंने मेरे को एक चिट दी। जिस पर लिखा गया था कि वो मुझसे मिलना चाहते हैं। कार्यक्रम के बाद हमारी मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान मिस्र ने हमसे गेहूं खरीदने का अनुरोध किया। हमारे बीच 10 मिनट तक बातचीत हुई। वहीं इस बातचीत के बाद मिस्र ने भारत से गेहूं आयात करने की संभावना का पता लगाने के लिए एक टीम यहां भेजी। गोयल के मुताबिक, पिछली यूपीए सरकार ने गेहूं निर्यात करने की कोशिश की थी लेकिन उनसे कुछ नहीं हो सका। वहीं अब सब कुछ बदल रहा है। पीयूष गोयल ने एक ट्वीट कर लिखा कि भारतीय किसान दुनिया का पेट भर रहे हैं। मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी। स्थिर खाद्य आपूर्ति के लिए विश्व विश्वसनीय वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है। हमारे किसानों ने सुनिश्चित किया है कि हमारे अन्न भंडार अतिप्रवाहित हों और हम दुनिया की सेवा के लिए तैयार हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ