Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

दिल्ली दंगों का भगोड़ा आरोपी वसीम गिरफ्तार

दिल्ली दंगों का भगोड़ा आरोपी वसीम गिरफ्तार

नई दिल्ली। 2020 में हुए दिल्ली दंगों के मामलों की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली दंगों के एक भगोड़े आरोपी और प्रमुख हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका नाम बाबू वसीम है। आरोपी बाबू वसीम वही शख्स है, जिसने दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी शाहरुख पठान को हथियार सप्लाई किया था।

पुलिस के सूत्रों की मानें तो आरोपी बाबू वसीम नार्थ ईस्ट के कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान को भी हथियार सप्लाई कर चुका है। दिल्ली दंगों के दौरान उसने शाहरुख पठान समेत कई लोगों को हथियार दिए थे। बाबू वसीम मेरठ का रहने वाला है और उसके पास से इंग्लिश पिस्टल बरामद हुई है। फिलहाल, उसे पुलिस अब जेल भेजने की कार्यवाही में जुटी है। पुलिस ने उसकी जब कुंडली खंगाली तो पता चला कि वह दिल्ली में पहले एक मर्डर भी कर चुका है। दिल्ली दंगों में वसीम के सप्लाई किये गए हथियारों से काफी तबाही भी मची थी। वसीम को स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने गगन सिनेमा के पास ताहिरपुर से गिरफ्तार किया था। बता दें कि ताहिरपुर में भी दंगों की जबरदस्त आंच देखी गई थी। बाबू वसीम को अंतरराज्यीय हथियारों का बड़ा सौदागर माना जाता है, जो पिछले करीब 10 सालों से अवैध हथियारों का सौदा उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल्ली-एनसीआर में करता रहा है। दो सालों से कोर्ट ने भी बाबू वसीम को भगोड़ा घोषित किया हुआ था, अब जाकर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दरअसल, अवैध हथियारों के सौदागर बाबू वसीम को दिल्ली पुलिस की टीम पिछले काफी समय से तलाश रही थी। क्योंकि दिल्ली दंगे के वक्त इसकी भूमिका सामने आई थी। जब साल 2020 में पूर्वी दिल्ली में दंगे की शुरुआत हुई थी, उसी वक्त जब दंगाई शाहरुख पठान ने एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल ताना था, उस वक्त मीडियाकर्मियों के कैमरे में बाबू वसीम का वीडियो भी कैद हुआ था, जो उस वक्त दंगा को भड़काने में जुटा था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ