Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हम वहीं हैं

 हम वहीं हैं 


हम वहीं हैं,हम वहीं हैं,
कल थे जहाँ,आज वहीं हैं। 
         हम वहीं हैं...।

हम हैं तुम्हारे आस-पास,
पर तुम्हें अहसास नहीं है।
         हम वही हैं...।

मत कर दिल को उदास,
हम तुमसे उदास नहीं है।
         हम वहीं हैं...।

माना कुछ हो सकता मतभेद,
पर दिल में मनभेद नहीं है।
          हम वहीं हैं...।

बदल गया तेरा नजरिया,
जो कदापि सही नहीं है।
          हम वहीं हैं...।

तुम हो गये अब काफी बड़े,
हम कल जहाँ थे,खड़े वहीं हैं। 
          हम वहीं हैं...।
      ------0------
      अरविन्द अकेला,,पूर्वी रामकृष्ण नगर,पटना-27
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ