श्रीलंका में राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन तेज
राजधानी कोलंबो के गाले फेस ग्रीन इलाके में महंगे होटलों के बीच रंग-बिरंगे तंबू दिखाए दे रहे हैं। यहां पोर्टेबल टॉयलेट भी लगाए गए हैं। लाउडस्पीकर्स से भरे ट्रकों में गाने बज रहे हैं। खाने-पीने के स्टॉल भी लगे हैं। यहां माहौल किसी कार्निवल से कम नहीं है। गानों के बीच लोग गो होम गोटा के नारे भी लगा रहे हैं। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। कई नागरिकों ने हाथ में देश को बेचने से रोकने की तख्ती लेकर सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को यहां आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और पान भी मिल रहे हैं। लोगों ने राष्ट्रपति गोटबाया के खिलाफ पोस्टरों पर लिखा- यह तब खत्म होगा जब हम आपको जेल में देखेंगे, हम यहां मजे करने के लिए नहीं जुटे। अपने देश को वापस लेने आए हैं। ज्यादातर प्रदर्शनकारी कोलंबो के अपर और मिडिल क्लास से हैं - छात्र, शिक्षक, वकील, आर्किटेक्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर। इनका कहना है कि वो सिर्फ सिस्टम में बदलाव चाहते हैं। देश के 2.2 करोड़ लोगों को काफी लंबे समय तक बिजली की कटौती का सामना भी करना पड़ रहा है। आलम ये है कि यहां लोगों के लिए दूध सोने से भी ज्यादा महंगा हो गया है। लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए भी कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सरकार को लोगों की परेशानियां नहीं दिख रही है। श्रीलंका में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा। देश आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से बिल्कुल अस्थिर हो चुका है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com