रूस ने मनाया 77वां विजय दिवस
- हिटलर की तरह यूक्रेन को करूंगा पराजित: पुतिन
मॉस्को। यूक्रेन में चल रही जोरदार लड़ाई के बीच रूस आज अपना 77वां विजय दिवस मना रहा है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर की सेना के खिलाफ मिली जीत की याद में रूस विजय दिवस मनाता है। अपने भाषण के दौरान पुतिन ने कहा कि नाटो हमारी सीमा पर रूस के लिए खतरा पैदा करना चाहता था। यही नहीं यूक्रेन ने परमाणु हथियारों पर चर्चा शुरू कर दी थी। पुतिन ने प्रण किया है कि रूस हिटलर की तरह से यूक्रेन को भी जंग में पराजित कर देगा। माना जा रहा है कि पुतिन इस विशाल परेड के जरिए रूस के महाविनाशक हथियारों का प्रदर्शन कर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं। रूस वैसे तो हर साल विक्ट्री डे परेड आयोजित करता है लेकिन इस साल यूक्रेन की जंग को देखते हुए यह बेहद खास मानी जा रही है। पुतिन ने कहा कि हमारी ड्यूटी है कि हर वह चीज करें जिससे दुनिया में युद्ध फिर दोबारा न हो। पुतिन ने यूक्रेन की जंग की तुलना सोवियत संघ के द्वितीय विश्वयुद्ध से की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘रूसी सेना यूक्रेन में अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रही है।’ उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन में पूरी तरह से अस्वीकार्य खतरे का सामना कर रहा है। पुतिन ने यूक्रेन की जंग से पस्त हो चुकी रूसी जनता के अंदर देशभक्ति की भावना भरने की कोशिश की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com