Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

संपर्क

संपर्क

संपर्क रखो उनसे जो हमारे अपने हैं 
दिन रात काम आते पूरे होते सपने हैं 

दिलों के जोड़ो तार सब को साथ ले चलो 
अपनापन अनमोल प्यारे प्रेम प्यार दे चलो

विषम राहों में साथ देते काम सुख दुख में आते 
संपर्क बनाए रखना सदा जो हमसे चिंता जताते 

बुलंदियों को छूने वाले संपर्क कायम रखते हैं 
समय-समय बात करके बड़ी महारत रखते हैं 

उनसे भी संपर्क रखना मंजिलों में साथ देते 
हौसला बुलंद हमारा तकलीफे सारी हर लेते 

दुनिया यह बहुत बड़ी लोग भांति भांति बसते 
दूरी रखना उनसे जरा छोटी सी भूल पर हंसते 

ठोकरें खा खाकर इंसान जीवन में प्रगति पाता 
भले लोगों से संपर्क ही पग पग पर काम आता

मात पिता गुरु का सानिध्य वो संपर्क मत छोड़ना 
नेह की डोर पावन उनसे रिश्ता कभी ना तोड़ना

रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ