आतंकवाद राष्ट्रीय संस्कार, शांति और प्रगति का शत्रु है:-डॉक्टर विवेकानंद मिश्र
आज केवल भारत ही नहीं अपितु विश्व आतंकवाद रूपी दानवों के अंतहीन क्रूर प्रहार से त्रस्त है। आतंकवाद विश्व की बड़ी समस्या बनकर खड़ी है। आतंकियों के उत्पात लूटपाट, हिंसा और निर्दयी खून-खराबे सतत चलते रहते हैं। एक से एक हृदय विदारक घटनाओं से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। सर्वत्र हाहाकार मचा है। मानवता का अस्तित्व खतरे में है। आम लोगों में हताशा निराशा का वातावरण व्याप्त है।
हम प्राचीन मिथकीय कथाओं में वर्णित दानवी उत्पातों से अवगत हैं, जहाँ मानवमात्र के कल्याणार्थ होते यज्ञादि उत्थान कार्यों में असहनीय विघ्न डालकर मानवसमाज को त्रस्त और अस्त-व्यस्त किया जाता था। आए दिन कुछ वैसे ही दृश्य उपस्थित कर दिये जाते हैं जब देश के विकास के लिए कार्य-व्यस्त संसद, जनसमुदाय के शांतिपूर्ण ठिकानों, कारोबारी जगहों पर बम के धमाके कर दिये जाते हैं। देश और दुनिया ने अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तियों को आतंकवाद के चलते खोये। सार्वजनिक संपत्तियों की बर्बादी हुई। यह मानवता की दुर्दशा बढ़ाने और अपस्वार्थियों की मौज करने की प्रवृति का कुफल है जिसके नतीजे महाविनाश तक जा सकते हैं।
इस आतंकवाद रूपी दानव को स्वार्थी सत्तावादी सुख-सुविधाभोगी, अवसरवादी लोग नहीं मिटा सकते। जनता के सामूहिक प्रयास के बिना इसका खात्मा संभव नहीं।
प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य राधा मोहन मिश्र माधव ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे में बुद्धिजीवियों को अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन पूरी इमानदारी से करने के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्र एवं मानवता को बचाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ आम लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर वैचारिक क्रांति को माध्यम बनाना होगा। आतंकवाद विरोधी दिवस में सहभागी बनने वाले अपने विचार प्रकट करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम कुमार शर्मा इंजीनियर अशोक कुमार शर्मा मिथिलेश शर्मा मुकेश गौड पंडित रामकृष्ण त्रिवेदी चिंटू लाल झंगर शिवचरण बाबू डालमिया डॉक्टर ज्ञानेश मिश्रा भारद्वाज प्रोफेसर अशोक कुमार यादव रवि भूषण भट्ट डॉ प्रियंका पाठक प्रियंका मिश्रा मृदुला मिश्रा सिद्ध नाथ मिश्रा डॉक्टर जियाउद्दीन अब्दुल खैर देवेंद्र कुमार सिंह गुप्तेश्वर ठाकुर अमित गोस्वामी सुनील कुमार राम भजन दास देव कुमार ठाकुर निरंजन दास विनय लाल टाटक बालेंद्र पांडे डॉक्टर अरविंद तिवारी विनोद कुमार उपाध्याय कन्हैयालाल पाठक अरुण कुमार ओझा रवि कुमार विश्वजीत तारा सुमो चक्रवर्ती नीलम देवी शंभू गिरी सविता चतुर्वेदी फूल कुमारी प्यारी देवी किरण पाठक कविता राऊत पीयूषा गुप्ता मांडवी गुर्दा अजय लाल कटरियार
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com