Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बाबा का कमरा (काव्य-संग्रह) पुस्तक का विमोचन होगा आगामी 18 - 06 - 2022 को |

बाबा का कमरा (काव्य-संग्रह) पुस्तक का विमोचन होगा आगामी 18 - 06 - 2022 को |

बाबा का कमरा (काव्य-संग्रह) पुस्तक का विमोचन झांसी की रानी के बलिदान दिवस 18 - 06 - 2022 (शनिवार) को डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के वातानुकूलित सभागार में होना सुनिश्चित हुआ है।
यह जानकारी देते हुए भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र देव प्रसाद ने बताया कि इस काव्य-संग्रह के रचयिता नगर के प्रसिद्ध कवि धर्म चंद्र पोद्दार है। श्री पोद्दार भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। कहा कि यह विमोचन कार्यक्रम भारतीय जन महासभा की ओर से किया जाना सुनिश्चित है।
कहा कि इस काव्य संग्रह में समाज में व्याप्त कुरीतियों, रिश्तों में अटूट प्रेम एवं देश व समाज के उत्थान पर कविताएं लिखी गई है।
कहा कि बाबा का कमरा काव्य संग्रह में सम्मिलित 'बाबा का कमरा' नामक कविता को वाराणसी के साथ-साथ अनेक स्थानों पर तथा युगांडा , सिंगापुर एवं नई दिल्ली में भी काफी प्रसिद्धि मिली है।
बताया कि इस आयोजन की अध्यक्षता भारतीय जन महासभा के संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी जी करेंगे एवं मुख्य अतिथि जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष एवं इग्नू की समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा होगी।श्री प्रसाद ने जमशेदपुर नगर के सभी साहित्यकारों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ