Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जंग के कारण यूक्रेन के 30 लाख बच्चों की छूटी पढ़ाई

जंग के कारण यूक्रेन के 30 लाख बच्चों की छूटी पढ़ाई

कीव। यूक्रेन और रूस युद्ध की जंग ने आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक, 30 लाख बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। रूस धार्मिक स्थलों को भी लगातार निशाना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी हमलों में यूक्रेन के 113 चर्च तबाह हो गए हैं।
रूस ने दावा किया कि उसने एक सप्ताह तक चली गोलाबारी और हाल में अधिक सैनिकों की तैनाती के बाद पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि मास्को की सेना ने लुहान्स्क क्षेत्र के 97 फीसदी हिस्से को मुक्त करा लिया है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने दावा किया कि रूसी सेना ने सिविएरोडोनेट्सक के आवासीय क्वार्टरों पर कब्जा कर लिया है। इसके बाहरी इलाके और आसपास के शहरों पर एक औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में फंसे यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। अब जानकारी मिली है कि इन सैनिकों को रूस भेजा जा रहा है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक, करीब 1,000 सैनिकों को रूस भेजा गया है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा- रूसी रेलवे और सेना एक साथ काम कर रही है। 1200 किलोमीटर की रेल पटरी शुरू हो गई है। इसके जरिए रूस, पूर्वी यूक्रेन और क्रीमिया के बीच यातायात को शुरू कर दिया गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ