एवरेस्ट व अन्य पहाड़ों से 34 टन कचरा बटोरा
काठमांडू। नेपाल सेना के नेतृत्व में एक टीम ने सफा हिमाल अभियान 2022 के दौरान 33.8 टन कचरा एकत्र किया। इस अभियान को 5 अप्रैल को शुरू किया गया था। साल 2019 में शुरू हुआ यह अभियान 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण रुका हुआ था। इस साल जमा कूड़ा सबसे ज्यादा है। सेना ने यहां एक बयान में बताया कि 2019 में लगभग 10 टन और पिछले साल 27 टन से अधिक कचरा एकत्रित किया गया था। सफा हिमाल अभियान 2022 रविवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संपन्न हुआ है। नेपाल सेना और शेरपाओं की एक संयुक्त टीम ने माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, कंचनजंगा और मनासलू से 33,877 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। सेना के 30 जवानों और 48 शेरपाओं की एक टीम सफाई अभियान में लगी हुई थी। टीम में चार डॉक्टर भी शामिल थे। टीम ने अभियान की समाप्ति के मौके पर नेपाल के थल सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को झंडा सौंपा। सेना प्रमुख शर्मा ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना इंसानों का सर्वोच्च कर्तव्य है। अभियान के तीसरे चरण के दौरान कंचनजंगा पर दो मानव कंकाल भी पाए गए। सेना ने कहा, बायोडिग्रेडेबल कचरे को संबंधित स्थानीय सरकारों को सौंप दिया गया था जबकि गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए विभिन्न संगठनों को दिया गया। कुछ कचरे को सौंपना बाकी है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com