नहीं रहे पूर्व सांसद हरिवंश सहाय , राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर|
वेद प्रकाश तिवारी,ब्यूरो देवरिया (उ०प्र०)
देवरिया जिले के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का निधन गुरुवार की सुबह नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भाटपार रानी स्थित उनके निवास पर नेताओं कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आना जाना शुरू हो गया। स्वर्गीय हरिवंश सहाय भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सपा सरकार में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री भी रहे। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा स्वर्गीय सहाय के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र जिला जज अशोक सहाय एवं डॉ अरविंद सहाय को ढाढस बंधाया। स्वर्गीय सहाय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय सहाय राजनीतिक शुचिता एवं पारदर्शिता के अद्भुत मिसाल थे। क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय हरिवंश सहाय भाटपार रानी की राजनीति के चाणक्य थे।वह मेरे राजनीतिक गुरु थे। मैंने उनके नेतृत्व में राजनीति शुरू की वह कर्मठ एवं संघर्षशील नेता थे। पूर्व राज्यसभा सदस्य आस मोहम्मद ने कहा कि स्वर्गीय सहाय दबे, कुचले, शोषित, वंचित एवं पीड़ितों की आवाज थे। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने कहा कि स्वर्गीय सहाय आमजन की आवाज को मजबूती के साथ सदन में उठाते रहते थे। स्वर्गीय हरिवंश सहाय के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, भाजपा नेता सुशील कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, धनंजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख विंदा कुशवाहा, उमेश प्रसाद शाही, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, राम अशीष कुशवाहा, संतोष पटेल, शशि रंजन तिवारी, नीरज जायसवाल, संजय कुशवाहा, संतोष शाही, संजय पटेल, राजेंद्र जयसवाल, सत्येंद्र पांडे, अनिल शाही, संजय सिंह,अमरेंद्र मौर्य, रामचंद्र कुशवाहा, अभय यादव, अभय प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, रमेश कुशवाहा, धीरज गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, दुर्गेश्वर सोनी, लाल बाबू यादव, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मण वर्मा, आनंद पियूष उपाध्याय, हर्षवर्धन पांडेय, विशंभर पांडेय सहित क्षेत्रीय जनता ने शोक व्यक्त कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com