Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

ग्राम जम्होर में गोवर्धन पहाड़ के निमित्त राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया

ग्राम जम्होर में गोवर्धन पहाड़ के निमित्त राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया

संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर 
औरंगाबाद , 21जुन। सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर के पुनपुन रोड थाना मोड़ के समीप अवस्थित राधा कृष्ण मूर्ति स्थापना समिति द्वारा गोवर्धन पहाड़ के निमित्त राधा कृष्ण जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। राधा कृष्ण प्रतिमा स्थापना समिति के कार्यक्रम संयोजक डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि मूर्ति स्थापना वास्ते राधा कृष्ण की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया एवं अखंड हरिकीर्तन,हवन के पश्चात भंडारा का कार्यक्रम किया।मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने फीता काटकर मूर्ति का अनावरण किया।
अपने संबोधन के क्रम में कान्ति सिंह ने कहा कि गोवर्धन पहाड़ भारतीय संस्कृति का गौरव है। गोवर्धन पहाड़ एक प्रतीक चिन्ह है जो यह बताती है कि हमारी सनातन संस्कृति कितनी समृद्ध थी।औरंगाबाद प्रखंड के उप प्रमुख ओमप्रकाश यादव उर्फ बादशाह यादव,पंचायत समिति सदस्य अजय पासवान,अनिल अग्रवाल,इब्राहिमपुर पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव,कर्मा भगवान के मुखिया वीरेंद्र राम एवं कोचाढ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि गोवर्धन पहाड़ के निमित्त स्थापित राधा कृष्ण की प्रतिमा भारतीय संस्कृति की धरोहर है इससे हमारे युवा पीढ़ी को एक नई सीख मिलती है।
साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि गोवर्धन पहाड़ भारतीय लोक संस्कृति की एक ऐसी कड़ी है जिसमें मान्यता है कि जिस गांव में गोवर्धन पहाड़ स्थापित होते हैं उस गांव में सुखाड़, बाढ़ की संभावना कम रहती है।साथ ही साथ वहां अकाल मृत्यु होने वाले की संख्या भी कम रहती है। विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि गोवर्धन पहाड़ वाले गांव में अमन-चैन सुख शांति,भाईचारा व सामाजिक समरसता विशेष रूप से रहती है। राधा कृष्ण प्रतिमा स्थापना में समाजसेवी कृष्णा मेहता, सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह, इंजीनियर मुकेश कुमार सिंह, सुरेश यादव, श्याम नारायण यादव, वासुदेव यादव,हरिहर यादव,संजय कुमार,अनुज कुमार, शंकर कुमार,विकास कुमार व नंद जी यादव ने विशेष सहभागिता निभाई।पुजारी प्रेमचंद पांडेय गोरख बाबा व जजमान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ