रूस के खिलाफ प्रतिबंध बेअसर: स्विट्जरलैंड
ज्यूरिख। स्वट्जरलैंड के वित्त मंत्री गाय परमेलिन ने कहा कि यूक्रेन संकट का समाधान करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाये गये प्रतिबंध उद्देश्य हासिल करने में विफल रहे हैं। श्री परमेलिन ने ब्लिक अखबार के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “अगर प्रतिबंधों का उद्देश्य यूक्रेन में युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करना था, तो मैं यह बताना चाहता हूं कि यह लक्ष्य अभी भी हासिल नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों का प्रभावी होना काफी हद तक अन्य राजनीतिक, राजनयिक और कानूनी साधनों के साथ उनके उपयोग पर निर्भर करता है। परमेलिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के कारण ईंधन की कीमतों में और वृद्धि हो सकती हैं और किसी भी यूरोपीय देश के पास इस मुद्दे का निश्चित समाधान नहीं है। उल्लेखनीय है कि रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और सैन्य अभियान के कारण आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हुआ है और दुनिया भर में ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि हुई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com