पीएम समेत कई नेताओं की मौजूदगी में मुर्मू ने किया नामांकन
नई दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज नामांकन दाखिल कर कई राजनीतिक दलों के प्रमुखों से बातचीत की। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने फोन कर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले कल द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल रहे। उधर, वाईएसआर कांग्रेस ने भी राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के दफ्तर से जारी एक विज्ञप्ति में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की गई। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में आदिवासी समुदाय की एक महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए, वाईएसआर कांग्रेस उन्हें अपना समर्थन देती है।’ इससे पहले बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर खुशी जताई थी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com