Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

यूक्रेन की मदद के लिए रूसी पत्रकार ने नोबेल पुरस्कार नीलाम किया

यूक्रेन की मदद के लिए रूसी पत्रकार ने नोबेल पुरस्कार नीलाम किया

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े तीन महीने से जंग जारी है। जंग में यूक्रेन तबाह हो रहा है। अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीच रूस के एक पत्रकार ने यूक्रेन की मदद कर एक मिसाल पेश किया है। रूसी पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की सोमवार रात नीलामी कर दी। मुरातोव नीलामी से मिलने वाले पैसे यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए सीधे यूनीसेफ को देंगे।
अक्टूबर 2021 में गोल्ड मेडल से सम्मानित दिमित्रि मुरातोव स्वतंत्र रूसी अखबार ‘नोवाया गजट’ की स्थापना की और वह मार्च में अखबार के बंद होने के समय इसके मुख्य संपादक थे। यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर सार्वजनिक असंतोष को दबाने और पत्रकारों पर रूसी कार्रवाई के चलते यह अखबार बंद कर दिया गया था।
मुरातोव ने पुरस्कार की नीलामी से मिली 5,00,000 डॉलर की नकद राशि धर्मार्थ के लिए दान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस दान का उद्देश्य ‘‘शरणार्थी बच्चों को भविष्य के लिए एक मौका देना है।’’ मुरातोव ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह खासतौर पर उन बच्चों के लिए चिंतित हैं, जो यूक्रेन में संघर्ष के कारण अनाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनका भविष्य लौटाना चाहते हैं।’’
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ