Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हर हफ्ते दो दिन जिलों के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हर हफ्ते दो दिन जिलों के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को जिलों के प्रवास पर रहेंगे। भ्रमण के दौरान वह जिलों में विकास कार्यों व मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। यही नहीं, मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों में विद्यार्थियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें भी होंगी।अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि जिलों में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रमों के लिए विधानसभावार कुल धनराशि, जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण, लाभार्थीपरक योजनाओं की योजनावार अनुमोदित संख्या, विधानसभावार प्रस्तावित मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची व लागत आदि का विवरण भ्रमण से पहले तैयार कर लिया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इससे संबंधित विवरण की प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ