Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

यूएनएससी में भारतीय नागरिक को आतंकी घोषित करना चाहता था पाक

यूएनएससी में भारतीय नागरिक को आतंकी घोषित करना चाहता था पाक

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की साजिश पर पानी फिर गया। पाकिस्तान ने एक भारतीय नागरिक को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की कोशिश की। इस प्रस्ताव को भारत समेत 4 अन्य देशों ने खारिज कर दिया।
पाकिस्तान गोबिंद पटनायक डुग्गीवालासा नाम के शख्स के आतंकवादी होने का दावा करता है। पाकिस्तान दावा करता है, यह शख्स पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय आंतकी घोषित करने के लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस शख्स का नाम दर्ज कराने की कोशिश की थी। पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को खारिज करने में यूके, अमेरिका, फ्रांस और अल्बानिया ने भारत का साथ दिया था। भारत का साथ देने वाले देशों में, 3 देश यूएनएससी के स्थायी सदस्य हैं। वहीं, चैथा देश अल्बानिया इस महीने यूएनएससी का अध्यक्ष है। 2020 में भी पाकिस्तान के ऐसे एक प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने खारिज कर दिया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ