Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पूर्वी यूक्रेन के अहम शहरों में रूसी घेराबंदी बढ़ी

पूर्वी यूक्रेन के अहम शहरों में रूसी घेराबंदी बढ़ी

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 117वां दिन है। रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रणनीतिक रूप से दो अहम शहरों के पास हजारों यूक्रेनी सैनिकों को घेरती दिखाई दी। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दक्षिणी यूक्रेन पर रूसी सेना को कब्जा न करने देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर रूस ने सेवेरोदोनेस्क व लिसिचंस्क को घेर लिया तो हजारों यूक्रेनी लड़ाके यहां फंस सकते हैं। युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेनी सैनिकों ने भी पूर्वी शहर सेवेरोदोनेस्क के पास के गांवों पर हुए रूसी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। यूक्रेनी सेना ने शकिवका क्षेत्र में रूसी हमले नाकाम कर दिए, जहां रूसी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन वे यहां दोबारा संगठित हो रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ