Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कई सालों तक चलेगा रूस-यूक्रेन युद्ध-नाटो

कई सालों तक चलेगा रूस-यूक्रेन युद्ध-नाटो

यूक्रेन। यूक्रेन पर साढ़े तीन महीने से रूस के हमले जारी हैं। रूसी सैनिक यूक्रेन के लगभग सभी शहरों पर नए सिरे से अटैक कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सहयोगी संगठन नाटो ने दावा किया है कि युद्ध कई साल चल सकता है। यूक्रेन जल्द ही डोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि पूर्वी इलाके में विशेष सैन्य अभियान योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। जल्द ही बड़ी कामयाबी मिलेगी। पूरा डोनबास उसके नियंत्रण में होगा। जर्मनी के अखबार बिल्ड अम जॉनटाग ने नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग के हवाले से बताया कि अमेरिका व यूरोपीय देशों से मिल रहे अत्याधुनिक हथियारों की वजह से यूक्रेनी सैनिकों के हमलों में धार आई है। जल्द ही वे पूर्वी मोर्चे पर दोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त कराने में सक्षम हो जाएंगे। स्टोल्टनबर्ग ने कहा, पूरी दुनिया और खासतौर पर यूरोप को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि यह युद्ध में कई साल तक चल सकता है। यूक्रेन को जिताना है तो न केवल सैन्य सहायता के लिए, बल्कि बढ़ती ऊर्जा और खाद्य कीमतों के मोर्चे पर भी मदद करनी होगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ