समाज मे महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजूट होने की जरूरत- माया श्रीवास्तव
समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने आज बोरिंग रोड स्थित आनन्द पूरी में संगठन के कार्यालय का उद्घाटन के बाद उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित कर रही थी उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक जूट होने की जरूरत है।समर्थ नारी समर्थ भारत का एक मात्र मकसद है की कैसे हर महिला अपने पैर पर खड़ा होकर अपने परिवार और समाज को सुदृढ प्रदान करे।महिलाओं के साथ अन्याय अपने घर मे हो या समाज मे आगे बढ़ कर विरोध करने की जरूरत है।आज महिला संगठन के चाल और चरित्र में बहुत फर्क आ गया है ।समाज के उत्थान के नाम पर धन संग्रह करना ही लक्ष्य रह गया।इससे आज महिलाओं का विश्वास महिला संगठन पर से कम होने लगा है।
श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा महिलाओं को ठगने बाले महिला संगठनों के खिलाफ मुहिम जारी रखेगी।अध्यक्षता 22 नम्बर वार्ड से निगम चुनाव की प्रत्यासी व संगठन की बरिष्ठ नेत्री अस्मिता सिन्हा ने की ।श्रीमती सिन्हा ने राजधानी में संगठन को सशक्त बनाने के लिये अभियान चलाने पर बल दिया।इस अवसर पर प्रदेश महा सचिव माला सिन्हा ने कहा कि हम महिलाओ को सशक्त होने की जरूरत है तभी हम महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड सकते है। प्रदेश चिकित्सा संयोजिका ने कहा की अभी हम महिलाओ को कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है, तभी समाज मे हम महिलाए और बेटियां ,सुरक्षित रहेगी। सरिता सिंह ,किरण ठाकुर,मंजू देवी, पिंकी, रीता, मालती इत्यादी ने भी बिचार ब्यक्त करते हुए महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com