येल ब्राउन पीवेट फ्रांस की पहली महिला स्पीकर
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन की येल ब्राउन-पीवेट फ्रांसीसी संसद के निचले सदनकी पहली महिला स्पीकर चुनी गईं। खलीज टाइम्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
ब्राउन-पीवेट को स्पीकर के रूप में चुने जाने का मतदान तब हुआ, जब मैक्रों की पार्टी के बहुमत खोने के बाद नवगठित संसद ने अपना पहला सत्र आयोजित किया। श्री मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन एनसेम्बल (टुगेदर) के पास अभी भी फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में सबसे अधिक सीटें हैं, लेकिन अब सहजता से कानून पारित करने के लिए इनके पास बहुमत नहीं है। पूर्व समाजवादी ब्राउन-पिवेट साल 2016 में मैक्रों की पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्हें गुप्त मतदान प्रणाली से चुना गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com