रूस की हमला तेज करने की धमकी, यूक्रेन ने लगाया गेहूं चुराने का आरोप
मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को लॉन्ग रेंज की मिसाइलें मुहैया कराते हैं, तो रूस नए ठिकानों पर हमला करेगा। इस बीच रूस पर गेहूं चोरी के आरोप भी लगे हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने बमबारी कर और अन्य तरीकों से गेहूं देश से बाहर नहीं निकलने दिया। उसने यूक्रेन का पांच लाख टन गेहूं (कीमत 778 करोड़ रुपये) लूट लिया और ट्रकों में लादकर अपने कब्जे वाले क्रीमिया भिजवा दिया। बाद में इसे अफ्रीकी देशों को बेच दिया।
इससे पहले अमेरिका ने चेतावनी के साथ तीन रूसी मालवाहकों के नाम जारी किए हैं, लेकिन उसका खुद मानना है, यूक्रेन पर हमला मामले में पहले ही खुद को शक्तिशाली पश्चिमी देशों और रूस के बीच फंसा महसूस कर रहे अफ्रीकी देश उचित प्रतिरोध नहीं कर पाएंगे। अमेरिका की इस चेतावनी के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर गेहूं चुराने के आरोप को दोहराना शुरू कर दिया है। रूस ने यूक्रेन की मदद करने वाले पश्चिमी देशों को चेतावनी देने के तुरंत बाद कीव पर हमले कर दिए। रूसी सेना ने कई दिनों बाद कीव पर मिसाइल हमले किए जिनमें रेलवे का बुनियादी ढांचा भी शामिल था। उधर, यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि रूसी सेना ने दोनेस्क क्षेत्र में अब तक 43 धार्मिक इमारतों को नष्ट कर दिया है। इनमें अधिकांश इमारतें मॉस्को के यूक्रेनी ऑर्थोडक्स (रूढ़िवादी) चर्च से संबंधित हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com