Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

योगी सरकार का ऐक्शन नोएडा में 2 गैंगस्टरों की डेढ़ करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

योगी सरकार का ऐक्शन नोएडा में 2 गैंगस्टरों की डेढ़ करोड़ की सम्पत्ति कुर्क 

लखनऊ। यूपी में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार एक्शन में है और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला नोएडा (गौतम बुद्धनगर) का है। यहां नोएडा पुलिस ने 2 गैंगस्टरों की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। इन गैंगस्टरों का नाम संजय गोयल और अंकुर उर्फ सोनी वर्मा है। संजय गोयल मेरठ जिले के थाना मोदीपुरम का निवासी है और अंकुर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला है। ये जानकारी पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने दी है। संजय गोयल गैंगस्टर कानून में वांछित चल रहा था। उसकी संपत्ति को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत शुक्रवार को कुर्क किया। वहीं अंकुर उर्फ सोनी वर्मा की भी अचल संपत्ति को भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क किया है।गौरतलब है कि हालही में सीएम योगी की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। ऐसे में ये सामने आया है कि इन 100 दिनों में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। 25 मार्च 2022 से लेकर एक जुलाई 2022 तक कुल 525 एनकाउंटर हुए है। इस दौरान 1034 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और 425 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। बदमाशों से हुई इस मुठभेड़ में 68 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। मेरठ जोन में 193, बरेली जोन में 62, आगरा जोन में 55, लखनऊ जोन में 48, लखनऊ कमिश्नरी में 6, वाराणसी जोन में 36, गोरखपुर जोन में 37 और नोएडा कमिश्नरी में 44 एनकाउंटर हुए हैं। योगी सरकार माफियाओं को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। एक तरफ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ उनकी संपत्ति भी जब्त की जा रही है। प्रदेश स्तर के 50 चिन्हित माफियाओं के अलावा डीजीपी मुख्यालय ने भी 12 माफियाओं को चिन्हित किया है। 25 मार्च 2022 से जून 2022 तक गैंगस्टर एक्ट में कुल 192 करोड़ 40 लाख 34 हजार 582 रुपए की संपत्ति जब्त हुई है। पुलिस ने 2,433 बदमाशों और माफियाओं को चिन्हित किया है। इसके अलावा 17,169 केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1,645 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 134 लोगों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 15 के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है और 36 लोगों के खिलाफ एनएसए लगा है। 788 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है और 618 पर गुंडा एक्ट लगा है। इस दौरान 47 लोगों के लाइसेंस भी कैंसिल किए गए हैं और 719 पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ