31 जुलाई 2022, रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
31 जुलाई 2022, रविवार का दैनिक पंचांग
श्री गणेशाय नम:
!! दैनिक पंचांग
🔅 तिथि तृतीया रात्रि 02:11
🔅 नक्षत्र मघा 01:41 PM
🔅 करण :
तैतिल 03:43 PM
गर 03:43 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वरियान 07:10 PM
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:24 AM
🔅 चन्द्रोदय 07:16 AM
🔅 चन्द्र राशि सिंह
🔅 सूर्यास्त 06:36 PM
🔅 चन्द्रास्त 08:30 PM
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 01:20 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:29:02 - 12:22:26
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 04:49 PM - 05:42 PM
🔅 कंटक 09:42 AM - 10:35 AM
🔅 यमघण्ट 01:15 PM - 02:09 PM
🔅 राहु काल 04:56 PM - 06:36 PM
🔅 कुलिक 04:49 PM - 05:42 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:29 AM - 12:22 PM
🔅 यमगण्ड 11:55 AM - 01:35 PM
🔅 गुलिक काल 03:15 PM - 04:56 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन
🌹विशेष ~ हरियाली तीज, कजरी तीज, श्रावणी तीज, मधुश्रुवा तृतीया, स्वर्ण गोरी व्रत, ठकुराईन जयन्ती, सुकृत व्रत। 🌹
पं.प्रेम सागर पाण्डेय्,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844
🌹 31 जुलाई 2022, रविवार का राशिफल 🌹
मेष (Aries): आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसमें धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूज्यनीय व्यक्तियों से मिलना होगा। दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): आप नए कार्यों को प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरीवालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
मिथुन (Gemini): आपको थोड़ी-सी प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपके नौकरी- व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको हतोत्साहित करेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): क्रोध और नकारात्मक विचार आपके मानसिक स्वस्थ्य को हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी आशंका है। कुटुंब में वाद-विवाद होगा। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी होगी। नए संबंध उपाधिकारक बनेंगे। नए काम शुरू न करने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आज आपके दांपत्य जीवन में मामूली बात पर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। ! परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारी धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, ध्यान रखें। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): आज आपको हर जगह अनुकूल चीजें मिलेंगी। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। स्पर्धियों के साथ चुनौती झेलने में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। अपनी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन-मुलाकात सुखद रहेगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृश्चिक (Scorpio): मानसिक और शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। जमीन-वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचने की सलाह है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान होने की आशंका है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ की गई मुलाकात सुखद रहेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
मकर (Capricorn): संयमित वाणी आपको बहुत सी मुसीबतों से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तियों में पूंजी निवेश के लिए आयोजन होगा। गृहिणियां मानसिक असंतोष की भावना को अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
कुंभ (Aquarius): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ताजगी भरा दिन रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- संबंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आज आपके मन में एकाग्रता आएगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। सलाह है कि कोर्ट-कचहरी के काम में तथा किसी का जमानती होने के संबंध में खूब सावधानी से काम लें। वाणी के असंयमित होने से झगड़े होंगे। अल्पकालीन लाभ लेने का लालच भारी पड़ेगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com