Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

शिव

शिव

अंग भस्म रमाए बाबा हे नंदी के असवार 
गंग जटा समाए बाबा हे जग के करतार 

भोलेनाथ डमरू वाले शिव सब देवों के देव 
खोलो पलकें ध्यान मग्न भोले बाबा महादेव 

आया सावन उमड़ घुमड़ करते पूजा तेरी 
बिल पत्र दुग्ध जल चढ़ाए नाथ सुनो मेरी 

गिरि कैलास पे वासा बाबा हे गोरी के भरतार 
सोहे त्रिशूल कर में बाबा भवसागर कर दो पार 

लंबोदर सुवन तिहारे विघ्नहर्ता गणराज 
तेरी लीला तू ही जाने विश्वनाथ नटराज 

अंतर्यामी घट घटवासी भक्तों के प्रतिपाल 
सकल चराचर कर्ता भोले शम्भू दीनदयाल 

बाघांबर आसन बिराजे ले चिमटा धूनी रमाये 
भंग धतूरा भोग चढ़े भोले नीलकंठ कहलाए 

शिव का ध्यान धरे निशदिन हर ले पीर सारी 
हर हर महादेव गूंजे सब गाते नर और नारी

रमाकांत सोनी सुदर्शन 
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ