शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में राबर्ट ई क्रीमो गिरफ्तार
वॉशिंगटन। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी मामले में 22 साल के संदिग्ध हमलावर रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रीमो एक रेपर है, वह हमला करने के बाद भागने की फिराक में था। इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की घटना में 6 लोगों की मारे गए थे, जबकि 57 लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉबी ने हाईलैंड पार्क के पास एक इमारत की छत से अंधाधुंध गोलियां दागी थीं। इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हो गए थे। अचानक गोलीबारी से परेड मैदान में अफरातफरी मच गई थी। दहशत के मारे लोग भाग खड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक, परेड स्थल से जान बचाकर निकले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने खून से सनी कई लाशें देखी हैं। शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और इसके मात्र 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई थी। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने हाईलैंड पार्क में गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी के रूप में की। उससे पूछताछ जारी है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर उसने गोलीबारी क्यों की?
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com