Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लिज ट्रस ने टैक्स घटाने का किया वादा

लिज ट्रस ने टैक्स घटाने का किया वादा

लंदन। ब्रिटिश कंजरवेटिव नेताओं ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच पार्टी नेताओं के सामने पहली बहस हुई। दोनों नेता प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी बनने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। नॉर्दन इंग्लैंड के हस्टिंग्स में हुई बहस देश भर में होने वाले 12 मुकाबलों की शुरूआत है। इस बीच पार्टी के सदस्य अपने मनपसंद के नए नेता का चुनाव करेंगे।कई विवादों से घिरे बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में विद्रोह के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। नतीजे 5 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर हो रहे टोरी सदस्यों के सर्वे में ट्रस ने ऋषि सुनक के मुकाबले काफी बढ़त बना ली है। लिज ट्रस ने वादा किया है कि वो तुरंत टैक्स घटाएंगी और ब्रिटेन में गिरते जीवन के स्तर को सुधारने में मदद करेंगी। इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने द टाइम डेली में लिखे एक एडिटोरिल में लिज ट्रस को समर्थन दिया है। बेन वॉलेस ने कहा, वह इकलौती उम्मीदवार हैं जिन्हें इस पद के लिए जरूरी पूरा अनुभव है। बेन वॉलेस ने कहा, पहले दिन से नए प्रधानमंत्री को यह पता होना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में कैसे रास्ता बनाना है और राजकोष को कैसे संभालना है। केवल लिज यह कर सकती हैं। वॉलेस कंजरवेटिव पार्टी में नेता के तौर पर लोकप्रिय हैं। विदेश नीति पर दोनों प्रतिद्वंधियों ने बोरिस जॉनसन के यूक्रेन को लेकर अपनाए गए सख्त रवैए को आगे बढ़ाने की बात की, साथ ही चीन की बढ़ती तानाशाही के खिलाफ भी एक सुर में आवाज उठाई जबकि अस्पष्ट तौर से परिभाषित ब्रेग्जिट के अवसरों का लाभ उठाने पर भी सहमत नजर आए। पूर्व वित्त-मंत्री ऋषि सुनक ट्रस की आर्थिक नीतियों को परियों का अर्थशास्त्र कह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वो पहले महंगाई से निपटेंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ